नशा मुक़्त इंदिरा कॉलोनी अभियान की ओर से चलाए गए अभियान में सहायक सरदार निर्मल सिंह ने रोहतक में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। इस अभियान के तहत, नशा बेचने व ख़रीदने,नशे के सेवन से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए कई तरह की गतिविधियां की जाती हैं. इन गतिविधियों में शामिल मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, शारीरिक समस्याएं होती हैं।इसमें उन्होंने बताया कि हमारी यह पहल है कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर किया जा सके। रोहतक को नशे से मुक्त किया जाए इसके लिए अभी से पहल करनी होगी। इस अभियान का लक्ष्य है कि रोहतक को नशे से मुक्त किया जाये,आज के युवा पीढ़ी नौजवानों में जो नशा का लत काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे समाज में आए दिन बात विवाद एवं घटना हो रही है। उसी को रोकने को लेकर समाज में नशा मुक्त अभियान का आगाज किया गया। युवाओं को नशे से दूर करने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी।कहा कि नशे का प्रदेश से खात्मा करना ही उनका उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि एक राज्य में नशा तस्करों में 33 प्रतिशत महिलाएं संलिप्त हैं, जबकि देश में अफीम, भांग, गांजा, चरस, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, एलएसडी, नशीली गोलियां, नशीले टीके आदि रखने, सेवन करने व बेचने के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है।कॉलोनी के दर्जनों की संख्या में युवाओं, बुजुर्गों , महिलाओं ने संकल्प लिया और इस मुहिम को चलाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!