रोहतक के महम में एक नीलगाय की गोली मारकर मारकर हत्या करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निंदाना के खेतों में बीती दिन देर शाम को नीलगाय का शव मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग को दी। जांच में पता चला कि नीलगाय की मौत गोली लगने से हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव विभाग ने पुलिस को भी सूचित किया।

थाना महम में ग्रामीणों और वन्य जीव विभाग की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना वन्य जीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को बल देती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!