हरियाणा के हिसार में फास्ट ट्रैक कोर्ट गुरुवार को नाबालिग से रेप के दोषी चाचा को सजा सुनाएगी। आरोप साबित होने पर कोर्ट ने बुधवार को ही 17 साल की नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को दोषी करार दिया था। एडीजे सीमा सिंघल की कोर्ट में गुरुवार को दोनों पक्ष सजा पर बहस करेंगे। इसके बाद सजा का ऐलान होगा।

थाना बरवाला क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की पीड़िता ने 19 जनवरी 2019 को दी शिकायत में बताया था कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता अक्सर घर से बाहर रहते हैं। वह अपने भाई-बहनों के साथ दादी के साथ रहती है। घटना की रात उसकी दादी काम से किसी रिश्तेदारी में गई थी। इस दौरान वह सभी भाई-बहन अपने चाचा के घर में सोने के लिए आए थे।

रात को अन्य सभी के सो जाने के बाद उसके चाचा ने धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता का पिता घर लौटा तो उसने इस बारे में उनको बताया। आज दोपहर बाद इस केस में सजा का ऐलान होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!