76वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार तिरंगा झंडा फहराया।

इससे पहले विकास एवं पंचायत मंत्री ने स्थानीय एमडीयू स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया।

वहीं, मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जनहित की सरकारी योजना में भाजपा ने मानव हस्तक्षेप को कम करने का काम किया है। ताकि लोगों को सभी सुविधाओं का सीधे फायदा होगा। सरकार ने इसमें आईटी का भी प्रयोग किया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड में 10 टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लिया। जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट्स गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। वहीं, 27 स्कूलों के 3235 विद्यार्थी सामूहिक शारीरिक व्यायाम किया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसने लोगों का मन मोहा।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लाढोत गुरुकुल के विद्यार्थी तथा खेल विभाग के योग साधक मल्लखंभ का प्रदर्शन किया। 17 विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई शानदार झांकियां निकाली गई।

मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने रोहतक में चलने वाली 5 इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!