हरियाणा से होकर चलने वाली दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली और नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली ट्रेन का मार्ग बदला गया। इसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन रेल सेवाओं का संचालन भिवानी बाईपास से किया जा रहा है, इसलिए इस रेल सेवा का ठहराव भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर दिया जा रहा है।

इसको लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 28 जनवरी से दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा रेल सेवा परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास से होकर संचालित होगी। रूट बदलाव के बाद यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 16.20 बजे आगमन और 16.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा 28 जनवरी से बठिंडा से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 09.00 बजे आगमन व 9.05 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेल सेवा जो 28 जनवरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 20.52 बजे आगमन व 20.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54424, हिसार- नई दिल्ली रेल सेवा जो 28 जनवरी से हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 06.10 बजे आगमन और 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्यादिल्ली सराय – साबरमती – दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा गाड़ी संख्या 04014 24 जनवरी को दिल्ली सराय से सुबह 8.10 बजे रवाना होकर 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04013, साबरमती – दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा 25 जनवरी को साबरमती से 05.30 बजे रवाना होकर 23.00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। 

ये रेल सेवा दिल्ली छावनी, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 01 फर्स्ट एसी, 05 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी, व 02 पावर कार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!