हरियाणा सरकार ने जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ‘हर घर हर गृहिणी योजना के तहत केवल 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

हरियाणा सरकार की ‘हर घर हर गृहिणी योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा मात्र 500 रुपये मे गैस सिलेंडर

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों की सहायता करना है जो गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सामना करने में सक्षम नहीं हैं। यह योजना न केवल उनके आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि महिलाओं को लकड़ी और कोयले पर निर्भरता से भी मुक्ति दिलाएगी। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिले जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके पास अंत्योदय या बीपीएल राशन कार्ड है। इस योजना के तहत सरकार रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जमा करेगी।


इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी), आधार कार्ड, गैस कनेक्शन की जानकारी, बैंक खाता विवरण और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।


इस योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम सचिव और सरपंच के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, सप्ताह के सातों दिन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाकर आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारियां दी जाएंगी।


उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी और आवेदन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!