हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मंगलवार सुबह से जींद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यहां भी धूप निकल आई। यमुनानगर में सुबह धुंध देखने को मिली। शाम तक यहां मौसम खराब होने की संभावना है।

एक दिन पहले सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप भी निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। अगर आज रात से मौसम बदलता है तो तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को दिन भर मौसम खुशक रहेगा। हालांकि रात में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, कहीं कहीं पर धुंध छाने के भी आसार हैं, जिसके कारण रात में ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बारिश का मौसम रहेगा। 23 के बाद मौसम फिर से खुश्क हो जाएगा।

हरियाणा में पहला पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी, दूसरा 11 जनवरी और तीसरा 15 जनवरी को एक्टिव हुआ था, जिसके कारण राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी। इनमें से दो पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश देखने को मिली थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!