हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (XEN) जितेंद्र मान को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले को लेकर विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र मान पर विभागीय कामकाज में लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जांच के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
भिवानी जिला के सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) प्रदीप यादव ने बताया कि विभाग के एक्सईएन जितेंद्र को सस्पेंड किए जाने के ऑर्डर की कॉपी अभी तक नहीं मिली है। यह कॉपी सोमवार तक उनके पास पहुंचने की संभावना है। अभी उनके सस्पेंड करने के कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना न करने से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
