खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। मुर्मू ने सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाड़ियों को अवॉर्ड दे रही हैं। पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया।

इसके साथ नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरामन, अभिषेक नैन, सरबजोत सिंह , धर्मबीर नैन, अमन सहरावत और नवदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।

पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की खेल की शुरुआत बहुत रोचक रही। जैसे मनु भाकर बॉक्सर थी, लेकिन शूटर बन गई। स्वीटी बूरा कबड्‌डी ट्रायल देने गई और बॉक्सर बनकर लौटीं। अमन सहरावत जैसे खिलाड़ियों ने तंगी के बावजूद ओलिंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!