बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता दयानंद अहलावत का आज (15 जनवरी) पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान रोहतक के खरकड़ा गांव में उन्हें अंतिम विदाई देने गांव के लोग भी मौजूद रहे। जयदीप ने ही पिता को मुखाग्नि दी। उनके पिता दयानंद का सोमवार रात 75 साल की उम्र में मुंबई में उम्र संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

जयदीप अहलावत और उनके पिता दयानंद अहलावत का रिश्ता बेहद खास था। एक पिछले इंटरव्यू में जयदीप ने बताया था कि उनके माता-पिता दोनों सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उन्होंने अपने पिता के सपोर्ट को याद करते हुए कहा कि अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने में उनके पिता ने हर कदम पर साथ दिया।

जयदीप अहलावत ने ‘गब्बर इज बैक’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के अलावा ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!