PGI चंडीगढ़ के बाहर पिछले 21 साल से मरीजों और तीमारदारों को लंगर बांटने वाले जगदीश लाल आहूजा का सोमवार सुबह निधन हो गया। लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल (90) की मौत के दिन भी उनकी इच्छा के अनुसार लंगर सेवा जारी रही। लंगर बाबा को उनके सामाजिक कार्य के लिए 2020 में राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।
लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनके लंगर का सिलसिला 40 साल पहले उनके बेटे के जन्मदिन पर शुरू हुआ था। उन्होंने सेक्टर 26 मंडी में लंगर लगाया था। इसके बाद से मंडी में लंगर लगने लगा। 2000 में जब उनके पेट का आपरेशन हुआ तो PGI के बाहर मदद करने का फैसला लिया। लंगर के लिए जब भी उन्हें पैसों की कमी आई, उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेचनी शुरू कर दी। अपने देहांत से पहले वे करोड़ों की संपत्ति लंगर लगाने के लिए बेच चुके हैं।
PGI के बाहर जगदीश लाल आहूजा की ओर से लंगर बांट रहे संदीप ने बताया कि वह 10 सालों से बाबा के साथ काम कर रहा है। लंगर बाबा ने रविवार शाम उसे घर बुलाया और कहा कि मैं जब मरूं तो उस दिन भी लंगर बंद नहीं होना चाहिए। कुछ दिनों पहले ही महीनों का राशन खरीद कर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित मकान में रखवा दिया था।
संदीप के अनुसार, सुबह 9:30 बजे लंगर बाबा के देहांत की सूचना आई। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए सभी कर्मचारियों ने लंगर जारी रखा। सुबह 10:30 बजे लंगर शुरू हुआ और दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। लंगर बाबा PGI के बाहर करीब 4 से 5 हजार लोगों को खाना खिलाते थे।