हरियाणा के हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 बदमाशों को गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इनकी पहचान भैणी अमीरपुर गांव के अमन उर्फ अजय और राहुल पेटवाड़ के रूप में हुई है। मुठभेड़ देर रात करीब 1:30 बजे हुई।

हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। इन्होंने 7 दिन पहले युवक का मर्डर किया था।

बदमाश अमन उर्फ अजय पर 7 दिन पहले यानी 4 जनवरी को युवक का मर्डर करने का आरोप है। दरअसल, 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे साहिल और उसका चाचा अशोक घर के बाहर दुकान के सामने बैठे हुए थे। उसी दौरान अमन दुकान के पास आया। उसने जेब से पिस्तौल निकाल कर साहिल व अशोक पर तान दी।

इस दौरान साहिल घर के अंदर भागा। अमन ने घर में घुसकर साहिल को गोली मार दी। जब अशोक बीच-बचाव करने लगा तो अमन ने उस पर भी पिस्तौल तान दी थी। अशोक जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा। इस पर अमन भी उसके पीछे दौड़ा।

अमन ने अशोक पर 2-3 बार फायर किए थे। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश के बयान दर्ज कर अमन, बबलू उर्फ बलराज, मुकेश, अजमेर व मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!