हरियाणा में आज शनिवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। अगले 2 से 3 दिन तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। दक्षिण हरियाणा में बारिश के साथ कई जगह धुंध भी रह सकती है।

शुक्रवार रात को पानीपत, हिसार, भिवानी और जींद के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई। यहां विजिबिलिटी शून्य रही। हालांकि, आज सुबह हिसार में मौसम साफ है और तेज हवा चल रही है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अरब सागर से नमी मिलेगी। यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बादलवाई व बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी, वहीं बारिश के बाद रात का तापमान फिर से गिरेगा, लेकिन तापमान के जमाव बिंदु पर जाने के चांस अभी कम दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण नमी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!