हरियाणा में पानीपत, अंबाला, यमुनानगर और पलवल में धुंध छाई है। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, भिवानी, झज्जर, नारनौल, रानियां और रोहतक में मौसम साफ है। धूप निकली है। हालांकि शीतलहर चल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी कीt रात से मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी।

हरियाणा में 48 घंटों के दौरान रात के पारे में 8 डिग्री के करीब गिरावट देखी गई है। मंगलवार रात को 6 डिग्री और बुधवार की रात को 2.1 डिग्री की गिरावट आई। सबसे ठंडी रातें सोनीपत की रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीजन में यह पहली बार हुआ है कि राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी।

हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिससे 11–12 जनवरी को मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!