चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरस के भारत में भी मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा आईसीएमआर ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है। वहीं मामले सामने आने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।दोनों बच्चे बेंगलुरु के एक हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। दोनों बच्चे रुटीन जांच के लिए हाॅस्पिटल आए थे। टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। हालांकि कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि बच्चों के सैंपल निजी हाॅस्पिटल में भेजे गए थे, सरकारी लैब में जांच नहीं करवाई गई।

सरकार ने कहा कि भारत में आईसीएमआर और आईडीएसपी के जरिए इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और श्वसन जैसी बीमारियों के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम मौजूद है। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों से पता चलता है इन्फ्लूएंजा और श्वसन के मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है। आईसीएमआर एचएमपीवी की टेस्टिंग कराने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा। इसके अलावा एचएमपीवी के मामलों पर नजर रखेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!