रोहतक में एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। जिसके पास एक कॉल आई और सामने वाले ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के लिए कहा, नहीं करने पर जुर्माने का डर भी दिखाया। पीड़ित के वाट्सअप पर एक लिंक भेजा। जब लिंक पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरी तो उसके पैसे कट गए। उसके साथ कुल 91 हजार 70 रुपए की ठगी हुई है।

रोहतक के लाढ़ोत रोड स्थित ऋषि नगर बसंत विहार निवासी सोनू ने पुरानी सब्जी मंडी थाना में साइबर फ्राड की शिकायत दी। जिसमें बताया कि 23 दिसंबर को उसके फोन पर किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अपना क्रेडिट कार्ड एक्टिव नहीं किया है। अगर आज एक्टिव नहीं किया तो जुर्माना लगेगा। इसके बाद क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के लिए वाट्सअप पर एक लिंक भेजा।

उस लिंक पर क्लीक करके क्रेडिट कार्ड की डिटेल डाल दी। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 41070 रुपए कट गए। जिसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन पर दी। वहीं अगले दिन 24 दिसंबर को उसके दूसरे क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपए कट गए। उसके दोनों क्रेडिट कार्ड से 91070 रुपए की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!