रोहतक के डीसी ऑफिस निवासी दीपिका ने आर्य नगर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उसके वाट्सअप मैसेज आया। जिसमें होटल की साइट पर रेट व रिव्यू देना है। ऐसे करने के लिए पैसे दिए जाएंगे। वाट्सअप पर टेलीग्राम लिंक भेजा। वहीं होटल के लिंक भेजे और रेट और रिव्यू करने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने कुछ रुपए भी पेटीएम किए। इसके बाद आरोपियों ने बातचीत करके चेट की और अकाउंट बनवाया।

आरोपियों ने झांसे में लेकर 7 हजार रुपए डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि कुछ गलती हो गई, गलती ठीक करने के लिए पैसे डालने होंगे। फिर सारे पैसे मिल जाएंगे। इस झांसे में लेकर कई बार पैसे ले लिए। जब पैसे वापस देने के लिए कहा तो आरोपी अलग-अलग बहानों से 3 लाख 4 हजार 510 रुपए डलवा लिए। जब ठगी का पता लगा तो उन्होंने अपने पिता को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!