हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने पुलिस के बिचौलिए को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह हिसार के पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर के लिए रिश्वत ले रहा था।

सब इंस्पेक्टर ने एक व्यक्ति को नशा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए मांगे थे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप लगा दिया। सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह खुद तो रिश्वत लेने नहीं आया और बिचौलिए जिले सिंह को भेज दिया।

सब इंस्पेक्टर और उसके बिचौलिए के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसने सब इंस्पेक्टर या दूसरे पुलिस वालों के लिए पहले भी रिश्वत ली या नहीं, इसके बारे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है।

ACB के प्रवक्ता ने बताया कि HTM थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने एक व्यक्ति को नशा तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दी। इससे बचने के एवज में उससे 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत एसीबी को कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!