पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का असर हरियाणा में दिखाई दे रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के कोल्ड वेव के अलर्ट के दूसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारा गिरकर 3.7 डिग्री तक पहुंच गया। सीजन का यह सबसे कम तापमान है। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। अब शीतलहर चलने से रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। वहीं स्मॉग की भी फिर से संभावना बनने लगी है।

IMD के अनुसार अब आने वाले चार दिन तक लगातार शीत लहर चलेगी। पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी होने के साथ प्रदेश के कई जिलों ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 दिसंबर को भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी रहेगा। इसके चलते रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। 13 दिसंबर को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार बनेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में ये बदलाव पहाड़ों में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्ब से संभव हुआ है। इसके आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!