हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। कमिश्नर गुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, 18 दिसंबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 19 जनवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 8.00 बजे से शुरू होकर शाम 5.00 बजे तक होगी। वोटिंग के तुरंत बाद ही काउंटिंग कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

हाल ही में सिख समुदाय के नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एचएस भल्ला (रिटायर) के साथ बैठक की और जल्द चुनाव कराने की मांग की थी।

पिछले एचएसजीएमसी (तदर्थ) का कार्यकाल मई में पूरा हो गया था और समुदाय के नेता चुनाव की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने 14 अगस्त को हरियाणा में गुरुद्वारों की सभी संपत्तियों का प्रबंधन, पर्यवेक्षण और नियंत्रण करने के लिए तदर्थ एचएसजीएमसी के 41 सदस्यीय नए सदन को नामित किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!