रोहतक, में उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशानुसार जिला नगर योजनाकार, कार्यालय द्वारा नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से किये जा रहे निर्माणों व विकसित की जा रही कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में गांव बोहर और भैयापुर में लगभग 14.75 एकड़ में विकसित की जा रही 3 अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया जिसमें 4 निर्माणाधीन संरचना, 1 डीपीसी, 2 चारदीवारी, डब्ल्यु.बी.एम. रोड़ नेटवर्क, कच्चा रोड़ नेटवर्क शामिल है।


उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जिलावासियों का आह्वïान किया है कि वे अपने इस जीवन की कमाई को अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी व निर्माण में न लगाएं। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से ऐसी कॉलोनियों व निर्माण को गिराने के लिए तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्टï किया है कि जिला में किसी भी को अनाधिकृत से निर्माण व कॉलोनी विकसित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा जिला प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरूद्घ दो स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। आज के तोड़-फोड़ अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्युटी मेजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार दीपक कुमार मौके पर मौजूद रहे तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। उन्होंने जन साधारण को अनुरोध किया कि अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले इस कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकतेहै

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!