सीवाईएसएस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने बताया कि डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के दाखिले लगभग समाप्त हो चुके हैं और कुछ कोर्स में विद्यार्थी अधिक होने के कारण कहीं पर दाखिला नहीं ले पाए जिनमें फॉरेन लैंग्वेज व डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग शामिल हैं ।

दीपक धनखड़ के साथ विद्यार्थियों ने एमडीयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर व अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप राणा को ज्ञापन सौंपते हुए फॉरेन लैंग्वेज व डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग की 20 % सीटें बढ़वाने की मांग की उन्होंने कहा कि सीटें नहीं बढ़ाई गई तो विद्यार्थियों का साल खराब हो जाएगा , हर वर्ष विद्यार्थियों की मांग आने पर सीटें बढ़ाई जाती थी लेकिन इस वर्ष अभी तक कोई सीटें नहीं बढ़ाई गई । एमडीयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर व अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रणदीप राणा ने विद्यार्थियों की मांगे जायज करार देते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर यूनिवर्सिटी प्रशासन बैठक करके और विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो इस पर ध्यान देते हुए जल्द ही फैसला लिया जाएगा ।

। इस अवसर पर सीवाईएसएस प्रदेश सचिव अमन आलडिया , जिला अध्यक्ष रॉबिन मलिक , तन्नू ,सोनिया , आंचल , रेनू ,हर्षिता , साहिल , ईशा , अन्नू , अंजलि , मोहित , दीपेंद्र , शीना , निकिता , ललित आदि मौजूद रहे ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!