रोहतक में बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने सीवाईएसएस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में एमडीयू के डीन एकेडमिक प्रो ए.एस मान, खेल निर्देशक प्रो. आर.पी गर्ग , डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा को सौंपा ज्ञापन । छात्र नेता दीपक धनखड़ ने एमडीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एमडीयू का बास्केटबाल मैदान कई महीनों से बदहाल हालत में पड़ा हुआ है, पोल , रिंग , बैठने के लिए बैंच, मैदान का फर्श सब टूटा पड़ा है और से ओर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए कोच तक नहीं है , जिससे खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाएं दबकर रह गई हैं।

खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है। । इससे एमडीयू की खेल प्रतिभाएं भी पलायन को विवश हैं। यहां की मिट्टी में खेल प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हुई है बस उनको तलाश कर तराशने की जरूरत है पर यहां प्रतिभाएं अपना दम दिखाने से पहले ही दम तोड़ देती हैं। दुर्भाग्य से एमडीयू में खेल सुविधाएं तो दूर की बात अभ्यास के लिए ढंग का बास्केटबाल मैदान तक नहीं है।
मैदान न होने के बावजूद भी यहां के खिलाड़ी नॉर्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं । यदि इन्हें सुविधाएं मिलें तो और भी युवा प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

एमडीयू बास्केटबॉल के खिलाड़ी हिमांशु , ललित , सन्नी , अंकुश प्रशांत ने कहा कि खेल मैदान के अभाव में एमडीयू के काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब खेल से दूरी बनाने लगे हैं। बास्केटबॉल में एमडीयू की टीम जिले व राज्य स्तर पर एमडीयू का नाम रोशन कर चुकी है , उसके बावजूद भी उन्हें कोई भी सम्मान राशि, ट्रैकसूट ,इत्यादि खेल सामग्री मुहैया नहीं करवाई गई और खेल मैदान टूटे होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में असुविधा होती है। जिसके कारण प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ रही है। जतिन , रोबिन , उत्सव , आदित्य , वासु का कहना है कि यदि अच्छे बास्केटबॉल मैदानों के साथ खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो वे एमडीयू , प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं ।

विद्यार्थियों की मांगे सुनते हुए डीन एकेडमिक प्रो ए.एस मान, खेल निर्देशक प्रो. आर.पी गर्ग , डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने कहा कि जल्द ही बास्केटबॉल का नया ग्राउंड बनाया जाएगा और जब तक नया ग्राउंड नहीं बनता पुराने ग्राउंड की 10 दिन के अंदर मरमत करवा दी जाएगी जिससे खिलाड़ियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े । लेकिन बास्केटबॉल कोच व 2018 के बाद विभिन्न खेलों मैं राज्य स्तर , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मान राशि व ट्रैकसूट के मुद्दे पर कोई खास जवाब नहीं दिया ।

इस अवसर पर हिमांशु , ललित , सनी, अंकुश, नितेश , प्रशांत, जतिन, पारस , मनिका , रॉबिन , उत्सव , आदित्य , सौरभ आदि मौजूद रहे ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!