नूंह के गांव जौरासी की 2 सगी बहनों की शादी गुरुग्राम के सुखराली क्षेत्र में 2 युवकों के साथ तय हुई थी। दुल्हन पक्ष ने बारात की खूब खातिरदारी की। वरमाला के दौरान एक दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन पक्ष को शक हुआ। दूल्हे को साथियों ने सहारा दे रखा था। कुछ देर बाद फेरों पर दोनों दूल्हे नशे में झूमते दिखाई दिए। इस पर वधू पक्ष ने सवाल किए तो वर पक्ष टालने लगा।

शक गहराने पर बात दुल्हनों तक पहुंच गई। इस पर दोनों बहनों ने दूल्हों के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- हमें ऐसे लड़कों से शादी नहीं करनी। बाद में पुलिस भी बुला ली गई। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि बारातियों ने दबाव बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। दुल्हन बनी दोनों बहनें फेरे नहीं लेने पर अड़ी रहीं। आखिर में पंचायत के फैसले पर बारात वापस लौट गई। लड़कियों के पिता का निधन हो चुका है। शादी की जिम्मेदारियां मां व भाई निभा रहा था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!