पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में मौसम बदल गया है। कई जिलों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है। साथ ही पारे में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

हिसार में अब तक सीजन का सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं हवाओं के चलने से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। मांडीखेड़ा और पलवल की हवा प्रदेश में सबसे साफ रही, लेकिन बहादुरगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 237 दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 नवंबर तक रात्रि तापमान में मामूली गिरावट और हल्का कोहरा व स्मॉग रहने की संभावना है। रात्रि में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 व 2 दिसंबर को हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाएंगे और बादल छाने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में दृश्यता 100 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही वाहन चालकों को कोहरे के दौरान अपने वाहनों में फॉग लैंप और अन्य जरूरी सुविधाएं साथ रखने के लिए सचेत किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण सुबह व रात के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा या स्मॉग छा सकता है।

इस दौरान रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी व दिन के तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है। रात के तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!