रोहतक PGI के नए निदेशक के रूप में डॉ. एसके सिंघल ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका सबसे पहला प्रयास संस्थान को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धता रहेगी। स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रणाली को और भी मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि, वें अपने सभी सहयोगियों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि वें सभी को साथ लेकर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं और पीजीआईएमएस को टॉप 50 कालेजों से टॉप 10 कालेजों में शामिल करवाएं।

डॉ. एसके सिंघल ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि चिकित्सकों व कर्मचारियों के लिए कार्य स्थल पर अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाएं ताकि वें कार्य के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान कर सकें। यहां के विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
पीजीआईएमएस रोहतक हरियाणा का पहला सबसे बड़ा व पहला मेडिकल कॉलेज है, इसके गौरव को बढ़ाते हुए यहां मरीजों को उच्च गुणवता का इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा।
