पानीपत शहर में विवाहित महिला कोर्ट मैरिज के बावजूद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। वह डेढ़ साल की बेटी की मां है। शादी के बाद भी उसने अपने प्रेमी से बातचीत करनी बंद नहीं की।

महिला घर से 25 हजार कैश और जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले गई है। महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला है। पिछले करीब 20 सालों से परिवार सहित पानीपत के सेक्टर 24 में किराए के मकान में रह रहा है।

16 नवंबर को जब वह घर पर खाना खाने के लिए आया तो पत्नी घर नहीं मिली। उसकी डेढ़ साल की बेटी घर पर ही थी। शक होने पर उसने घर पर रखा सामान चेक किया तो वहां से 25 हजार कैश और अन्य दस्तावेज गायब मिले।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 4 साल पहले फेसबुक पर पत्नी से जान-पहचान हुई थी। दोनों ने आपस में नंबर शेयर किया और बातचीत होने लगी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 3 साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली।

शादी के बाद उसे पता लगा कि पत्नी का दूसरी जगह पर भी अफेयर है। वह राजस्थान के एक युवक से अक्सर बात करती थी। अब उसे पूरा यकीन है कि उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ ही चली गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!