हिसार में शुक्रवार (15 नवंबर) को PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने जिस रोड को लेकर विभाग के एक्सईएन, SDO और JE को सस्पेंड किया था, वह सवा करोड़ में बनी है। वहीं जिस एक्सईएन रजनीश कुमरा को सस्पेंड किया गया, उनकी अगले महीने 31 दिसंबर को रिटायरमेंट होनी थी।

वहीं इस मामले में मंत्री के आदेशों की फाइल सीएम तक पहुंच गई है। सीएम तक फाइल पहुंचने के बाद संबंधित अफसरों से जवाबतलबी की जाएगी। इसी दौरान सरकारी लैब की रिपोर्ट के आधार पर अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ हिसार के एसई अजीत सिंह ने अपने अफसरों व कर्मचारियों से मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। एसई ने कहा है कि कोई मीडिया में किसी भी खबर के लिए वर्जन नहीं देगा और ना ही बीएंडआर के कार्यों के बारे में बताएगा। वहीं दूसरी XEN पर कार्रवाई से विभाग के कर्मचारियों में गुस्सा है।

अफसरों पर कार्रवाई के खिलाफ इंजीनियरिंग यूनियन भी उतर सकती है। फिलहाल वह लैब की रिपोर्ट के इंतजार में है। वहीं रोड की हालत को देखते हुए विभाग ने ठेकेदार की पूरी पेमेंट रोक दी है। ठेकेदार से दोबारा से इस रोड पर लेयर बिछाने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं।

बता दें कि धिकताना से धान्सूं करीब 5 किमी लंबे इस रोड पर सवा करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और करीब एक महीने पहले ही यह रोड बनकर तैयार हुआ है। जब से यह रोड बना है तब से ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। वाहन चलने से यह रोड जगह-जगह से बैठ गई।

इस रोड पर तारकोल की लेयर वाहनों के टायर से ही उखड़ने लग गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरपंच से लेकर भाजपा नेताओं से की थी। इस रोड के निर्माण करते समय ठेकेदार ने पैसे बचाने के चक्कर में कई अनियमितताएं की। इसके बाद मामला पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा तक पहुंचा था। जिसके बाद वह इसकी जांच करने पहुंचे थे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!