रोहतक जिले में रोहतक-जींद रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस की जांच के अनुसार किशोर की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है। इसलिए मृतक के शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया है। साथ ही आसपास में सूचना देकर मृतक की पहचान की जा रही है। जीआरपी थाने के एसएचओ भगवान दास ने रोहतक-जींद मार्ग पर भगवतीपुर रेलवे फाटक के पास शनिवार को एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।

प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 13-14 वर्ष लग रही है। देखने में लग रहा है कि किशोर चलती ट्रेन से गिरा हो सकता है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान के लिए इसकी सूचना पुलिस थानों और आमजन के साथ सांझा की जा रही है। ताकि किशोर की शिनाख्त हो सके। वहीं नियमानुसार मृतक के शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!