रोहतक में फीडरों पर मरम्मत को लेकर गुुरुवार को बिजली कट घोषित किया गया है। इससे शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समय लाइट नहीं आएगी। इसमें 11 केवी राजीव विहार फीडर पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य होगा। इससे सुबह ‌‌10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित होगी।

वहीं 11 केवी डिस्पोजल फीडर और 11 केवी डेयरी मोहल्ला फीडर पर भी बिजली कट रहेगा। इससे राजीव विहार, आउटर बाईपास, रामराज नगर, मुर्गी फार्म रोड, शिव विहार, अशोक विहार, जींद चौक, बरसी नगर, सुंदरपुर रोड, डीपीएस स्कूल के पास का एरिया, शिव कालोनी, सीसा फैक्ट्री के पास का एरिया, डेयरी मोहल्ला, गोसाईं चौक, जुलाहा चौक, खोखरा कोट, कच्चा चमारिया रोड पर लाइट नहीं आएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!