कुरुक्षेत्र में शनिवार रात कार में आग लगने से तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई। घटना में घायल हुए तीन लोगों का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है।

सोनीपत से एक अर्टिगा कार में संदीप (37) व उसके साथ 7 अन्य परिजन चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान जब वे कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर गांव मोहड़ी के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग लग गई। इससे कार में सवार सभी व्यक्ति अंदर ही फंस गए।

इसी बीच कार में ब्लास्ट भी हो गया और आग ज्यादा फैल गई। इस पूरे हादसे में संदीप कुमार के साथ उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है।

कार को जलता हुआ देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार में संदीप का भाई और उसकी पत्नी भी सवार थी।

शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिए हैं। आगामी कार्रवाई जारी है। वहीं कार को ड्राइव कर रहे सुशील कुमार ( (35) ने बताया कि इस पूरे हादसे में वो और उनका बेटा यश (10) सुरक्षित है। उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया की- आग लगने के बाद गाड़ी लॉक हो गई थी जिसके बाद मैंने कड़ी मशक्कत के बाद लॉक खोला, लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य आग में झुलस गए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!