रोहतक के पाड़ा मोहल्ला निवासी नवीन ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वे दो भाई दो बहन हैं। शुक्रवार शाम को करीब सवा 7 बजे अपने मकान से खाना खाकर घूमने के लिए गली में गया था। जैसे ही वह घर से चार-पांच मकान आगे चला, तो वहां पाड़ा मोहल्ला निवासी चांद नामक युवक मिला। जो अपने हाथ में छुरी लिए हुए था।

उसे बचने के लिए गली में इधर-उधर जाने लगा, तो पीछे से नसीब, निहाल व अभिषेक ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी चांद ने नवीन पर छुरी से जानलेवा हमला किया। नवीन चिल्लाने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि हमारे साथ लड़ाई करने का मजा चखाते हैं। नवीन ने कहा कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चोट मारी और लोगों को इकट्ठा होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। नवीन के पिता सुभाष ने बताया कि नवीन की का करीब सालभर पहले भी आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। लेकिन उस समय समझौता हो गया।
उसी की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने यह हमला किया है। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
