रोहतक में भाजपा जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा के खिलाफ लाए अविश्वास पत्र को लेकर वोटिंग फिर टाल दी गई। बुधवार को 10 पार्षद मीटिंग में पहुंचे, लेकिन डिबार (मीटिंग में भाग लेने पर पाबंदी) किए गए 5 पार्षदों पर फैसला न आने पर DC अजय कुमार ने वोटिंग टाल दी।
डिबार किए गए 5 पार्षदों के मामले को लेकर 6 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दिन फैसला आ सकता है। DC अजय ने कहा डिबार किए गए पार्षदों पर फैसला आने के बाद आगे का प्रोसेस शुरू करेंगे।
मंजू हुड्डा ने अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले 10 में से 5 पार्षदों को डिबार कर दिया गया था। पार्षदों पर मीटिंग में हंगामा व बदतमीजी करने का आरोप था।

डिबार होने वालों में जिला परिषद के उपाध्यक्ष अनिल हुड्डा, वार्ड नंबर 8 के पार्षद धीरज, वार्ड नंबर 1 के पार्षद अमित रांगी, वार्ड नंबर 14 के पार्षद सोनू व वार्ड 11 की पार्षद दीपिका शामिल है
रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ 10 पार्षदों ने डीसी अजय कुमार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद डीसी अजय कुमार ने 23 अक्टूबर को वोटिंग के लिए समय निर्धारित किया और पार्षदों को वोटिंग के लिए विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में बुलाया, लेकिन DCके न पहुंचने के कारण यह वोटिंग टल गई। इसके बाद डीसी ने पत्र जारी करके अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग को लेकर 30 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।
