रोहतक त्योहारी सीजन में प्रशासन भले ही देर से जागा, लेकिन अब शहर के सबसे व्यस्त दिल्ली रोड स्थित अशोका चौक मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी। मैना रेस्टोरेंट के पास खाली पड़ी अपनी जमीन पर वाहन पार्किंग के लिए पर्यटन विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसका ठेका तीन साल के लिए दिया जाएगा । विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि दीपावली के बाद पार्किंग को चालू कराया जा सके।

विभागीय अफसरों की मानें तो जिस स्थान पर पार्किंग का ठेका दिया जाएगा, उस जगह का क्षेत्रफल करीब 1 एकड़ और 4 कनाल होगा। इसमें करीब 100 से अधिक चार पहिया वाहन, 500 से अधिक बाइक और स्कूटी खड़ी हो सकेंगी। ठेके के लिए पर्यनट विभाग ने 12 लाख रुपए का रिजर्व प्राइस रखा है। पार्किंग बनने के साथ ही दिल्ली बाईपास के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
वहीं, वाहन चोरी की वारदातों में भी कमी आएगी। जगह पर्यटन विभाग की थी। इसलिए इस कार्रवाई को पूरा होने में करीब एक साल का समय लग गया। सुभाष चौक से मेडिकल मोड़ तक किसी भी स्थान पर बड़ी पार्किंग नहीं है। इस कारण अशोक चौका, डीपार्क, बजरंग भवन फाटक, सुभाष नगर के आसपास सड़क पर करीब 200 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ 300 से अधिक दो पहिया वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। ऐसे में अशोका चौका, डी-पार्क के साथ अन्य चौक-चौराहों पर दिनभर जाम लगता है। वहीं, हर वक्त हादसे का खतरा रहता है। मैना टूरिस्ट रिसॉर्ट के साथ प्लॉट में यह पहली बड़ी पार्किंग होगी जिसमें करीब 600 वाहन पार्किंग हो सकेंगे। डेढ़ एकड़ में यहां बनेगी पार्किं्रग मैना टूरिस्ट रिसॉर्ट
