हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड रहती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है गर्मी अपने तेवर दिखाने लगती है। हालांकि अब उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के बाद हरियाणा में लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा।

प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक चला गया है।

यहां का तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं प्रदूषण भी हरियाणा की हवा को खराब कर रहा है। हरियाणा के 15 शहरों में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया है। पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पराली जलाने के मामले बढ़कर 700 हो गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!