बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम वापस रोहतक की सुनारिया जेल वापस लौट गया है। 

20 दिन पहले राम रहीम को 2 अक्टूबर को पैरोल मिली थी। आज वह वापस जेल लाया गया है। 20 दिनों तक राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरे में रहा। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल मिली थी। 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग थी और 2 अक्टूबर को राम रहीम जेल से बाहर आया था। 

11वीं बार जेल से रिहा हुए राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम 11वीं बार जेल से रिहा हुए। इससे पहले उन्हें इसी साल 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। प्राधिकारियों द्वारा 21 दिन की पैरोल दिए जाने के बाद वह हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से बाहर आया था।

बलात्कार मामले में दोषी

राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी। इस साल मई में, उच्च न्यायालय ने राम रहीम और चार अन्य को 2002 में संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में “दोषपूर्ण और संदिग्ध” जांच का हवाला देते हुए बरी कर दिया था। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने रंजीत सिंह की हत्या के करीब 20 साल पुराने मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!