रोहतक में जिंदराण गांव पुलिस को दी शिकायत में निवासी परमेन्दर ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। 11 अक्टूबर को उसने व उसकी पत्नी ने अपने जेवरात चेक करके बेड की दराज में रखे थे। लेकिन जब 20 अक्टूबर को उन्होंने बेड की दराज को चेक किया तो बेड की दराज में रखे हुए जेवरात में से कुछ जेवरात जिसमें एक पतरी ,दो चैन ,एक लॉकेट, दो अंगूठी सोना, दो जोड़ी बाले नहीं मिले।

जबकि बाकी जेवरात घर पर ही उसी दराज में मिले। जिन्हें कोई नाम न पता मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले में आगामी करवाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!