सोनीपत (Sonipat): जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध शराब की घटना में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विनोद पुत्र सुशील निवासी जटवाडा, पवन पुत्र विनोद निवासी मुरैना मध्यप्रदेश हाल जटवाडा व सोनू पुत्र राकेश निवासी जटवाडा शहर सोनीपत के रहने वाले है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि कुछ युवक टाटा पिकअप न0 डी0एल0 1एल0ए0 एफ0-0320 मे अवैध शराब भरकर कबीरपुर के नजदीक से आने वाले है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुये आरोपियो को धर दबोचा। नाम व पता पूछने पर अपनी पहचान विनोद पुत्र सुशील निवासी जटवाडा, पवन पुत्र विनोद निवासी मुरैना मध्यप्रदेश हाल जटवाडा व सोनू पुत्र राकेश निवासी जटवाडा शहर सोनीपत के रूप में दी। गाडी की तलाशी लेने पर 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस घटना का आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।

अनुसंधान टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियो से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया कि इस अवैध शराब को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय मे पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!