हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान की छत गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे बुजुर्ग दंपती और उनके 14 साल के पोते की मौत हो गई। वहीं एक भैंस भी मलबे में दब गई। ब्लास्ट की वजह से पड़ोस की दीवार भी गिर गई। इससे 3 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। मृतक किशोर का आज जन्मदिन था। घर में खुशी की जगह मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक भाकरी गांव के रहने वाले सरजीत (55) की मकान के नीचे ही हार्डवेयर की दुकान थी। बीत रात को सरजीत पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे।ग्रामीणों ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। अचानक आधी रात को सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे दुकान के साथ लगती रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। दीवार गिरने की वजह से कमरे की छत भी गई, जिसके मलबे में तीनों दब गए।

घटना का पता चलते ही लोग दौड़े। पता लगा कि सरजीत के पड़ोसी के मकान की भी एक दीवार गिर गई है। इसके नीचे भी तीन लोग दब गए हैं। उन्हें बाहर निकाल निकाल लिया गया। लोगों ने बताया कि सरजीत के मकाने के पीछे उसके बेटे बिट्टू का घर है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।

सरजीत के पोते कुणाल का आज जन्मदिन था। कुणाल का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन परिवार को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा।इस संबंध में थाना डबवा एसएचओ रामनिवास ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मलबे को हाइड्रा मशीन से हटवाया गया। तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!