रोहतक के तिलक नगर निवासी सूरजमुखी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि बुधवार को वह गेट के पास अपने घर के आंगन की सफाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसके घर में घुसने की कोशिश की। उसने उसे रोकने की कोशिश की तो वह जबरदस्ती घर में घुस गया। उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया और अपने पति को बुलाया तो उसकी बेटी कीर्ति और छोटी बेटी कनिका वहां आ गईं।

उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने रिवाल्वर निकालकर दिखाई। वहीं आरोपी धक्का मारकर वहां से फरार हो गया। जब उसके पति ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपना रिवाल्वर तानकर धमकी दी कि “गोली मार दूंगा”।

आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!