हरियाणा में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बरकरार है और कुछ स्थानों पर आज बादल भी छाए रह सकते हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट न होने से दिन में अभी भी गर्मी बनी हुई है। 25 अक्टूबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज हिसार में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल हरियाणा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम ठंड और मौसम में नमी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

बता दें कि सर्दी का सीजन शुरू होते ही हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, सोनीपत में आबोहवा खराब हुई है। हरियाणा में फिलहाल AQI 209.0 है। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। जबकि 300 से अधिक AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

हरियाणा में रातें ठंडी होने लगी है। हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया जबकि अन्य जिलों में 20 डिग्री से नीचे ही न्यूनतम तापमान रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!