रोहतक में सीआईए-1 स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2023 को मोहित निवासी गांव मोरखेड़ी की शिकायत के आधार पर थाना सांपला मे अभियोग अंकित किया गया। मोहित ने अपनी मोटरसाइकिल दीप हेल्थ केयर अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद मोहित वापस आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल वहां नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ मुख्य सिपाही महावीर द्वारा अमल मे लाई गई। पुलिस ने 13 अक्टूबर को मनीष उर्फ भोला गांव खरहर साध्याण जिला झज्जर को संपला रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ झज्जर व दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी वर्ष 2023 थाना आसोधा मे चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपी ने दिल्ली व बहादुरगढ से 2 मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। आरोपी से चोरी शुदा दोनों मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इसके अलावा आरोपी ने मुंडका, बहादुरगढ मे मोटरसाइकिल चोरी की 3 वारदातों को अंजाम दिया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!