हरियाणा में बारिश के बाद अब ठंड की शुरुआत शुरू हो गई है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान हिसार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिसकी वजह से रात के वक्त ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। पिछले 4-5 दिनों से तापमान घट रहा है, जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकारिक तौर पर हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है।

इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 5 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम साफ ही रहने की उम्मीद है।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खिचड़ ने बताया कि 15 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात के वक्त ये और नीचे जाने की संभावना है। हल्की गति से उतर पश्चिम हवाएं चलने की संभावना है। शहर में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है।

इस स्थिति में फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोग को सांस लेने में तकलीफ हो सकती और पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!