रोहतक जिले की 4 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आ चुका है। लेकिन चारों विधानसभा पर चुनावी मैदान में उतरे 62 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार तो नोटा से भी हार गए। रोहतक जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 56 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन इनमें से कुल 35 उम्मीदवारों से ज्यादा तो लोगों ने नोटा को पसंद किया। नोटा से हारने वालों में जेजेपी और इनेलो के उम्मीदवार भी शामिल हैं

रोहतक विधानसभा पर 3 उम्मीदवार ही नोटा से जीत पाए। जबकि इनेलो, जेजेपी, एसयूसीआई पार्टी के उम्मीदवार भी हार गए। नोटा से नीचे रहने वालों में सबसे ज्यादा आजाद उम्मीदवार हैं। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 30 आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें से 3 उम्मीदवार ही नोटा से अधिक वोट हासिल कर पाए। जबकि 27 आजाद उम्मीदवार पिछड़ गए। वहीं नोटा से हारने वाले 35 उम्मीदवारों की बात करें तो इनमें 27 उम्मीदवार निर्दलीय हैं और 8 उम्मीदवार किसी ना किसी पार्टी से संबंध रखते हैं।

नोटा से हारे उम्मीदवारों की संख्या
रोहतक 12 महम 12 कलानौर 7 गढ़ी सांपला किलोई 4 कुल 35
रोहतक विधानसभा
उम्मीदवार वोट भारत भूषण बत्रा (कांग्रेस) 59419 मनीष ग्रोवर (भाजपा) 58078 बिजेद्र हुड्डा (आप) 1188 नोटा 569 दिलोर महरा (इनेलो) 428 जितेंद्र बल्हारा (जेजेपी) 268 प्रवीण कुमार (युग तुलसी पार्टी) 172 महेंद्र बागड़ी (मिशन एकता पार्टी) 138 बिशंभर कुमार (आजाद) 98 भारत भूषण (आजाद) 87 मनीषा मोखरा (SUCI) 58 अश्वनी मलिक (आजाद) 38 यशपाल (आजाद) 32 आनंद कुमार (आजाद) 30 नवदीप सिंह (आजाद) 27 सुरेंद्र कुमार (आजाद) 18
महम विधानसभा
बलराम दांगी (कांग्रेस) 56865 बलराज कुंडू (हरियाणा जन सेवक पार्टी) 38805 राधा अहलावत (आजाद) 29211 दीपक हुड्डा (भाजपा) 8929 विकास नेहरा (आप) 8610 बलबीर सिंह (आजाद) 3399 हवा सिंह (बसपा) 1440
नोटा 353 विशेष बामल (भारतीय आशा पार्टी) 319 मुकेश कुमार (आजाद) 267 नरेश (आजाद) 236 कृष्ण कुमार (आम आदमी परिवर्तन पार्टी) 223 महेंद्र सिंह (आजाद) 156 विकास (आजाद) 141 जयकरण बल्हारा (आजाद) 132 रणबीर सिंह (आजाद) 132 कृष्ण (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया) 94 नीरज (आजाद) 67 कृष्ण (आजाद) 64 दया किशन (आजाद) 52
कलानौर विधानसभा
शकुंतला खटक (कांग्रेस) 69348 रेनू डाबला (भाजपा) 57116 प्रेम प्रधान (आजाद) 11415 पूनम निगाना (बसपा) 1394 महेंद्र सुडाना (जेजेपी) 1191 नरेश बागड़
नोटा से हारे उम्मीदवारों की संख्या
रोहतक 12 महम 12 कलानौर 7 गढ़ी सांपला किलोई 4 कुल 35
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) 108539 मंजू हुड्डा (भाजपा) 37074 कृष्ण (इनेलो) 1496 प्रवीन (आप) ij हुड्डा (आजाद) 72
नोटा 313 बिजेंद्र सिंह (आजाद) 115 मुकेश (आजाद) 148 संजय (आजाद) 76 अमित हुड्डा (आजाद) 72
रोहतक जिले की बात करें तो यहां चारों सीटों पर कांग्रेस जीती। इसका एक कारण लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस सरकार बनने पर सीएम के चेहरे के रूप में देख रहे थे। इसलिए लोग चाहते थे कि कांग्रेस की सरकार बने। इसलिए कांग्रेस चारों सीटों पर जीती। रोहतक जिले को हुड्डा का गढ़ भी कहा जाता है, इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा। जबकि भाजपा खाता नहीं खोल पाई।

