हरियाणा में कांग्रेस (Haryana Congress) रैली के मंच पर महिला नेता से बदसलूकी की गई. यहां तक कि महिला नेता (Congress Women Leader) से शारीरिक छेड़छाड़ भी की गई. इस दौरान वहां खड़े दूसरे नेता ने इसे रोका. इससे महिला नेता बहुत असहज और नाराज नजर आईं. इसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. यह वीडियो 3 सितंबर को नरनौंद में हुई रैली का है। जिस वक्त ये घटना हुई, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मंच पर मौजूद थे. इसी मामले में अब हरियाणा कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा (Kumari Selja) का बड़ा रिएक्शन आया है.
इस घटना पर सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह घटना निंदनीय है, इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं जिस महिला नेता के साथ ये घटना हुई, उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व फेक आईडी बनाकर गलत प्रचार कर रहे हैं। मैं जस्सी पेटवाड़ के साथ हूं।
