मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश (Rain In Haryana) का अलर्ट जारी किया है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर, जींद, कैथल, करनाल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बारिश की संभावना है. इन दस जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शनिवार को हरियाणा के सिरसा में 5.0 एमएम, हिसार में 3.8 एमएम और पानीपत में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई.
हरियाणा का अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान करनाल में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा. 7 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है. जिससे धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दाल की फसलों की कटाई का सिलसिला जारी है. अगर बारिश हुई तो सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ेगा.
