दिल्ली के नारायणा कार शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी घटना का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्तर का किकबॉक्सर था।

जानकारी देते हुए बताया कि, कुछ देर मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम दीपक है और वह रोहतक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। दीपक एक अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्तर का किकबॉक्सर था। आरोपी दीपक ने बताया कि वह एक मान्यता प्राप्त वुशू कोच है और किकबॉक्सिंग सेंटर चलाता है। वह उस जगह पर गया था जहाँ फायरिंग हुई थी, लेकिन अंदर नहीं गया। उसने खुलासा किया कि फायरिंग की घटना जबरन वसूली के लिए हुई थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक 27 सितंबर की शाम 7:30 बजे 3 बदमाश अपने हाथों में पिस्तौल लेकर लग्जरी कार शोरूम में घुस गए। इनमें से एक ने शोरूम के मैनेजर के सिर पर पिस्तौल तान दी। अन्य लोगों ने कारों और टीवी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए और धमकी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह फिर आएंगे। इस मामले में नारायणा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान घटना में शामिल मुख्य लोगों में से एक आरोपी के बारे में विशेष जानकारी जुटाई गई। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने के बाद टीम ने हरियाणा के रोहतक जिले के एक कस्बे में जाल बिछाया और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने कार शोरूम के मालिक से पैसे की मांग की थी, लेकिन उसे भुगतान नहीं किया गया था। उसे शोरूम में रेकी करने और फायरिंग करने का काम सौंपा गया था। उसने अपने तीन साथियों को शामिल किया और हथियार का इंतजाम किया।

26 सितंबर को सभी रोहतक के एक होटल में इकट्ठे हुए और अगले दिन घटनास्थल पर आए। यहां उसके साथियों ने गोलीबारी की और शोरूम के मालिक और कर्मचारियों को डराने के लिए वहां एक पर्ची भी छोड़ दी। आरोपी दीपक के मुताबिक घटना के बाद वह पंजाब भाग गया और उसके अन्य साथी अपने हथियारों के साथ अलग-अलग भाग गए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!