हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। जिसके कारण चुनाव प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों ने भी अपनी ताकत झांक दी है। हर उम्मीदवार डोर-टू-डोर और जनसभाएं करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने व समर्थन पाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि वे चुनाव में जीत हासिल कर सके।

रोहतक डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 3 अक्टूबर की शाम चुनाव प्रचार संपन्न हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार संपन्न होता है। निर्धारित अवधि के उपरांत चुनाव प्रचार करने वाले चुनाव प्रत्याशियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा आम चुनाव के तहत 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!