हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा चढ़ेगा। 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में मानसून की बारिश का कोटा अब पूरा हो गया है।
