हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने गए कुलदीप बिश्नोई और विधायक के बेटे भव्य बिश्नोई को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के दौरान धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। चुनाव के लिए प्रचार शुरू होते ही बीजेपी और जननायक जनता पार्टी के नेताओं व उम्मीदवारों का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। आज भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अपने बेटे भव्य बिश्नोई के लिए प्रचार करने गांव कुतियावाली पहुंचे। यहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई की लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

ग्रामीणों ने भव्य बिश्नोई पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कोई काम नहीं हुआ। बिश्नोई परिवार ने गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया है। ग्रामीणों ने खुद बीच-बचाव कर भव्य-कुलदीप के काफिले को गांव से बाहर निकाला। यह घटना आदमपुर के कुतियावाली गांव में की है।

वहीं इस मामले के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसपी ने आदमपुर थाने से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर, आदमपुर थाना प्रभारी अमित कुंडू ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है और कहा है कि अभी हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!